स्वाति मालीवाल की जंतर-मंतर पर हड़ताल, कहा- दुष्कर्मियों को 6 महीने में फांसी हो, मांग पूरी होने तक यहीं रहूंगी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल डॉक्टर से दुष्कर्म के विरोध में बुधवार को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रही हैं। मालीवाल ने कहा है कि दुष्कर्मियों को 6 महीने के भीतर फांसी दी जानी चाहिए। पुलिस ने उनसे शाम 5 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन को रोकने वाले एक स्थायी आदेश का हवाला देते हुए जंतर मंतर परिसर खाली करने का अनुरोध किया।


स्वाति मालीवाल ने कहा- पिछले साल मैंने आमरण अनशन किया था। 10वें दिन कानून बनाया गया था कि बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों को 6 महीने के भीतर सजा-ए-मौत दी जाएगी। इस कानून का पालन नहीं किया गया। पुलिस मुझे गाइडलाइन का पालन करने का तर्क दे रही है। किस गाइडलाइन की बात कर रहे हैं ये लोग? दुष्कर्मियों को सजा के 6 महीने के भीतर फांसी पर लटकाया जाए। मैंने प्रधानमंत्री से यही मांग की है और मेरी मांग पूरी न होने तक मैं भूख हड़ताल जारी रखूंगी।